ना शादी ना ब्याह.. गायनेकोलॉजिस्ट के पास क्यों गईं थीं रिया चक्रवर्ती? पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा

Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty on Egg Freezing: रिया चक्रवर्ती फिलहाल किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा तो नहीं बनती हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वो बुरी तरह से फंसी थीं और जेल भी गईं थीं।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा पता चला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास पहुंची थीं और इसके बाद कई तरह की बातें हो रही है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती की शादी नहीं हुई है, फिर क्यों वो गायनेकोलॉजिस्ट के पास गईं हैं?

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का धमाकेदार कमबैक, बोलीं- 'चुप्पी नहीं कंट्रोल
गायनेकोलॉजिस्ट के पास क्यों गईं रिया चक्रवर्ती

खबरें हैं कि रिया चक्रवर्ती मां बनने को लेकर सीरियस हैं और एग फ़्रीज़िंग को लेकर काम कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने इस दिशा में पहला कदम उठा लिया है। उन्होने हुमा कुरैशी के पॉडकास्ट में खुलकर बातें की हैं।

उन्होने कहा, "मैं 33 साल की हूँ और हाल ही में एग फ़्रीज़िंग के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी। मैं ऐसा करने के बारे में सोच रही हूँ। यह बहुत अजीब स्थिति है। आपकी बॉडी क्लॉक आपको बता रही है कि आपको बच्चे पैदा करने चाहिए, लेकिन आपका दिमाग कह रहा है कि आपका एक बच्चा है, आपका ब्रांड है, आपका व्यवसाय है और आपको उस बच्चे का पालन-पोषण करना है।"

रिया चक्रवर्ती के इस खुलासे से इतना तो तय है कि वो फिलहाल शादी को लेकर कुछ नहीं सोच रही हैं। देखने वाली बात होगी कि वो कब मां बनती हैं। आईवीएफ के जरिए उन्होने मां बनने का फैसला कर लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: rhea chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X