Ratan Tata ने क्यों नहीं की थी शादी ? प्यार भी हुआ... बेवफाई भी नहीं की... लेकिन फिर छूट गया साथ!

Ratan Tata Marital Status: रतन टाटा को भारत के सबसे सम्मानित और फेमस बिजनेसमैन में से एक माना जाता था। हालांकि वे मुकेश अंबानी जितने अमीर नहीं हैं, लेकिन टाटा नाम की विरासत देश के किसी भी अन्य कॉर्पोरेट घराने से कहीं आगे तक फैली हुई है। यह काफी हद तक टाटा की विरासत और रतन टाटा के अपने योगदान के कारण है।
टाटा संस के चेयरमैन पद से हटने के बाद, वे चेयरमैन एमेरिटस के रूप में काम करते रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा के भी कोई बच्चे नहीं हैं। असल में, उन्होंने कभी शादी नहीं की।
बचपन में हुआ मां-बाप का तलाक
रतन टाटा का नाम उनके दादा रतनजी टाटा के नाम पर रखा गया था। उनके पिता, नवल टाटा को रतनजी और उनकी पहली पत्नी सूनू ने अनाथालय से गोद लिया था। तलाक से पहले उनका एक दूसरा बेटा जिमी था, जिसके बाद नवल ने सिमोन से शादी की, जो एक स्विस नागरिक थी और भारत घूमने आई थी। नवल और सिमोन के बेटे नोएल टाटा ट्रेंट सहित कई बिजनेस चलाते हैं। रतन टाटा केवल दस साल के थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया, जो उनके लिए एक काफी कठिन समय था।
ह्यूमन्स ऑफ़ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दादी ने उन्हें इस कठिन दौर से निकलने में मदद की। उन्होंने उन्हें मजबूत रहना सिखाया, तलाक के कारण होने वाले तानों और बदमाशी को अनदेखा करना सिखाया। उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से शेयर किया कि उनके पिता चाहते थे कि वे यू.के. में पढ़ें, लेकिन वे यू.एस., खास तौर पर कॉर्नेल जाने के लिए अड़े थे। वे अड़े रहे और अपनी इच्छा पूरी की। अपने पिता की निराशा के बावजूद, उन्होंने बाद में इंजीनियरिंग से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की।
अमेरिका में मिला रतन टाटा को प्यार
ग्रैजुएशन के बाद, रतन टाटा ने लॉस एंजिल्स में नौकरी की, जहां उन्होंने दो साल तक काम किया। अमेरिका में बिताए अपने समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक शानदार समय था। मौसम सुंदर था, मेरे पास अपनी कार थी और मुझे अपनी नौकरी बहुत पसंद थी।" इस दौरान उन्हें प्यार भी हुआ और वे लगभग शादी भी करने वाले थे। हालांकि, उन्होंने अपनी दादी की खराब सेहत के कारण उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया, वे लगभग सात साल तक उनसे दूर रहे। रतन टाटा को उम्मीद थी कि उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड भारत में उनके साथ आएगी। "लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण, उसके माता-पिता उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थे और रिश्ता टूट गया।"
इसके बाद के सालों में रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को अपने हाथों में लिया और इसे अपने जेआरडी टाटा से भी ज्यादा ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जीवन में आगे बढ़ते हुए रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications