निर्देशक के कंधे पर चढ़ीं सुष्मिता

By Staff

इन दिनों इंटरनेट पर एक फोटो खूब देखी जा रही है जिसमें निर्देशक अजीज मुदस्सर ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को अपने कंधे पर उठा रखा है। यह फोटो फिल्म 'दुल्हा मिल गया" की शूटिंग के दौरान ली गई थी। लेकिन फोटो में जो दिखता है, वास्तविकता उससे पूरी तरह अलग है।

असल में हुआ कुछ यूँ कि फिल्म यूनिट के लोगों ने कैरेबियाई समुद्र पर एक मंच और उस तक पहुंचने के लिए 50 मीटर लंबा एक रास्ता बनाया था। पर अचानक एक तूफान आने के कारण मंच तक पहुंचने का रास्ता टूट कर बेकार हो गया। मंच तो दोबारा बना लिया गया लेकिन उस तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन पाया। फिल्म का शीर्षक गीत सुष्मिता पर फिल्माने के लिए यह मंच बनाया गया था। "परिधान और मेकअप की वजह से वह (सुष्मिता) मंच पर नहीं पहुंच पा रही थीं।"

उन्होंने कहा कि सुष्मिता शूटिंग नहीं करना चाहती थीं, तब उन्हें मुदस्सर ने अपने कंधों पर उठाकर मंच पर पहुंचाया। वासवानी ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए मुदस्सर और सुष्मिता ने दो अच्छे दोस्तों की तरह व्यवहार किया। मुदस्सर कहते हैं कि किसी फोटो को सनसनीखेज बना देना बहुत आसान है लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों ने कितनी मेहनत की है, उस पर किसी का ध्यान नहीं है।

फिल्म 'दुल्हा मिल गया" आठ जनवरी को प्रदर्शित होगी। इसमें सुष्मिता के साथ फरदीन खान और शाहरुख खान व नवोदित कलाकार मोहित चड्ढ़ा भी नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X