..................... Why did Kangana Ranaut say thank you to Nawazuddin Siddiqui? Picture going viral! कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को क्यों कहा शुक्रिया? वायरल हो रही है दोनों की तस्वीर! - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को क्यों कहा शुक्रिया? वायरल हो रही है दोनों की तस्वीर!

इस वक्त एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ नवाजुद्दीदन सिद्दीकी नजर आ रहे हैँ। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग चौंक गए हैं और उनका कहना है कि आखिर ये क्यों और कैसा हुआ है। दरअसल कंगना रनौत नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंच थीं। इसके बाद उन्होने पोस्ट करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को शुक्रिया भी कहा है।

इस दौरान सिर्फ कंगना ही नहीं, नवाजुद्दीन ने टीकू वेड्स शेरू के मुख्य कलाकारों को पार्टी के लिए आमंत्रित किया था जिसमें सह-कलाकार अवनीत कौर भी शामिल हैं।

kangana ranaut, nawazuddin siddiqui, कंगना रनौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

सफेद साड़ी और फुल ग्लैम मेकअप में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कंगना ने पार्टी से नवाजुद्दीन के साथ एक तस्वीर साझा की और अभिनेता को टीकू वेड्स शेरू की टीम की मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया।

कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ

कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ

कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ, लिखा " नवाजुद्दीन सर ने कल रात अपने नए बंगले में टीम #tikuwedssdheru की मेजबानी की..सुंदर शाम के लिए धन्यवाद सर।" इसके बाद ये तस्वीर और उनका पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं!

काफी कम देखा जाता है

काफी कम देखा जाता है

काफी कम देखा जाता है कि कंगना रनौत किसी पार्टी में जाती हैं, हालांकि उन्होने कुछ समय पहले आरोप लगाए थे कि उनको साइडलाइन किया गया है और पार्टीज में उनको बुलाया नहीं जाता है।

बेबाकी से बोलतीं हैं

बेबाकी से बोलतीं हैं

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अपनी बातें काफी बेबाकी से बोलतीं हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कुछ समय पहले तो उनको लेकर काफी विवाद भी सामने आए थे और उनके ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था।

 नवाजुद्दीन सिद्दीकी के यहां पहुंचीं थीं

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के यहां पहुंचीं थीं

फिलहाल वो शांत हैं और काफी समय से किसी तरह का बयान उनकी तरफ से नहीं आया है। कंगना रनौत जिस फिल्म की पार्टी के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के यहां पहुंचीं थीं वो काफी शानदार होने वाली है।

बड़ा धमाका

बड़ा धमाका

इसके अलावा बात करें कंगना रनौत की तो वो कुछ ही समय के बाद धाकड़ फिल्म से एक बड़ा धमाका करने के लिए आने वाली हैं।

टीजर और पोस्टर्स

टीजर और पोस्टर्स

इस फिल्म में वो तगड़ा एक्शन करेंगी और इसके टीजर और पोस्टर्स में ये पहले ही सामने आ चुका है। फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X