जिया खान ने क्यों की थी आत्महत्या? सूरज पंचोली की मां ने किए बड़े-बड़े खुलासे, वीडियो वायरल

zarina Wahab jiah khan

Zarina Wahab on Jiah Khan- जिया खान और सूरज पंचोली का रिश्ता और अभिनेत्री की मौत के बारे में तो सभी ने सुना ही होगा। जिया खान ने सुसाइड किया था और इसके बाद सूरज पंचोली पर इसका आरोप लगा था कि उनकी वजह से ही ऐसा हुआ है।

कई लोगों ने आरोप लगाए थे कि जिया खान को सूरज ने धोखा दिया था। लेकिन अब सूरज पंचोली की मां और मशहूर एक्ट्रेस जरीना वहाब का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने बेटे और जिया खान की मौत को लेकर बात करतीं दिख रही हैं।

बता दें कि सूरज पंचोली की मां ने कहा है कि जो सुसाइड हुई थी इसमें उनके बेटे की गलती नहीं थी क्योंकि निधन के एक महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जरीना वहाब के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

क्या बोलीं जरीना वहाब?

सूरज पंचोली और जिया खान को लेकर जरीना वहाब ने कहा, ''एक बात क्लियर करना चाहती हूं, जब इन दोनों की दोस्ती थी जो भी था। तब सलमान सूरज को लॉन्च करने वाला था। तब मैने सूरज से बात की, कि बेटा सलमान आपको लॉन्च करने वाले हैं.. स्टॉप।

तब सूरज ने उससे बात की और कहा कि मेरे पैरेंट्स नहीं चाहते कि हम मिलें और तुम्हारे पैरेंट्स भी नहीं चाहते तो ब्रेकअप कर लेते हैं। तो उसने कहा मैं कभी मिलने आऊं तो? तो सूरज ने कहा कि मुझसे एक दोस्त की तरह मिल सकती हो एक गर्लफ्रेंड की तरह नहीं। जो हादसा हुआ उसके एक महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका था।

तो उसने कि चलो मैं साउथ में ट्राय करती हूं और वो एक तेलुगू फिल्म के लिए गई। वहां पर ऑन द स्पॉट उसको रिजेक्ट किया और वो काफी डिप्रेस्ड थी। तो उसने सूरज को कॉल करने की कोशिश की लेकिन सूरज उस वक्त शूटिंग में बिजी थी तो वो कॉल नहीं उठा पाया। रात में उसने बात करने का ट्राय तब तक वो जा चुकी थी।''जरीना वहाब का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

सूरज इस वक्त लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: zarina wahab jiah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X