अश्नीर ग्रोवर ने सलमान खान से क्यों कहा- 'भाड़ में जा तू, ऐसी कौन सी हीरोपंती'

शार्क टैंक इंडिया सीज़न 1 में नजर आने वाले अश्नीर ग्रोवर को आज कौन नहीं जानता है। इस शो के बाद उनको लेकर काफी पसंद करते हैं और जानते हैं कि है उनको गुस्सा काफी जल्दी आता है। लेकिन इस वक्त वो किसी और बात को लेकर खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि उन्होने सलमान खान को लेकर एक बात कही है और इसको जानकर सभी चौंक गए हैं। जी हां, वो मेगास्टार सलमान खान जिनके साथ सभी लोग नजर आना चाहते हैं और उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं।
अश्नीर की मानें तो उन्होने सलमान खान के साथ फोटो नहीं ली थी इसके पीछे का कारण भी उन्होने शेयर किया है। उन्होने बताया कि सलमान खान और विराट कोहली जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं।
BharatPe के पूर्व सह-संस्थापक ने एक घटना सुनाई जिसमें उन्होंने सलमान के साथ काम किया था। वगेरा वगेहरा पोडकास्ट पर बात करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि,

एक बैठक हुई थी
कि एक बार उनकी बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ एक बैठक हुई थी, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि उन्हें उनके साथ एक तस्वीर नहीं मिल सकती है, तो उन्होंने ज्यादा परवाह नहीं की।

क्या बोले अश्नीर-
"सलमान खान को हमने स्पॉन्सर रखा था, उसके शूट के लिए मिला था, उसे ब्रीफ करने के लिए कंपनी के बारे में। तीन घंटे बैठा था उसके साथ, उसके मैनेजर ने बोल दिया फोटो नहीं खिचवानी, सर थोड़ा बुरा मान जाते हैं।

भाड़ में जा तू
मैंने बोला नहीं खिचवाउंगा फोटो, भाड़ में जा तू, ऐसी कौन सी हीरोपंती होगी। उसके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए। उसने कहा 'सर इसे पसंद नहीं करेंगे'। मैंने कहा 'भाड़ में जाए तुम और तुम्हारी फोटो।'

लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं
इसके बाद अश्नीर का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि सुपरस्टार सलमान खान के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी बातें कर रहे हैं।

टाइगर 3
सलमान खान की बात करें तो वो इस वक्त अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस साल टाइगर 3 को लेकर खबरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications