कपड़े उतारकर बालकनी में क्यों नाचने लगे अरहान खान? अयान अग्निहोत्री ने पोस्ट कर दिया शॉकिंग वीडियो

Arhaan Ayan Dancing: सलमान खान का परिवार एक साथ रहता है और उन सभी की आपस में काफी अच्छी बॉंडिंग है। हमेशा कहा जाता है कि जो कजिन्स होते हैं उनसे अच्छा दोस्त कोई नहीं होता है।
क्योंकि वो ना तो आपको जज करते हैं और ना ही आपसे कोई उम्मीद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज खान के बेटे अरहान और अलवीरा खान के बेटे अयान अग्निहोत्री नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को खुद अयान ने साझा किया है और लिखा है, ''यह अरहान है अरहान नंबर 1 नंबर 1।'' अब इस वीडियो की बात करें तो इसमें कुछ ऐसा देखने को मिला है जो कि शायद ही आपने कभी देखा होगा।
बालकनी में डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में अयान और अरहान फुल मस्ती में नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनो कजिन्स बालकनी में नजर आ रहे हैं और डांस कर रहे हैं। हालांकि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं इसको लेकर कुछ सामने नहीं आया है। अरहान खान शर्टलेस हैं और काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कुछ और तस्वीरें अयान ने साझा की हैं जिनमें अरहान और वो खुद नजर आ रहे हैं। कभी बीच में दिख रहे हैं तो कभी अलवीरा की बेटी अलीजेह भी साथ में नजर आ रही है। तस्वीरें और वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। कभी कोई हार्ट इमोजी भेज रहा है तो किसी ने इस पोस्ट को क्यूट कहा है। अरहान को लेकर मशहूर है कि वो काफी खुश रहते हैं लेकिन इस तरह के अंदाज में उनको शायद ही कभी देखा होगा। देखने वाली बात होगी कि अरहान आने वाले वक्त में इंडस्ट्री में नजर आते हैं या फिर कुछ और करेंगे। अयान की बात करें तो वो शानदार सिंगर हैं। देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











