'छिछोरा इंसान लगता है..' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर क्यों भड़के अन्नू कपूर? लड़कियों पर की थी ऐसी बात

Annu Kapoor on Nawazuddin Siddiqui: अन्नू कपूर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी तरह के बयान के चलते खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल होते हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को छिछोरा कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो शुभांकर मिश्रा से बात कर रहे थे। बता दें कि अन्नू कपूर ने एक किस्सा साझा किया जिसमें वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इंटरव्यू का जिक्र कर रहे। अन्नू कपूर का कहना था कि वो महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं क्योंकि ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए।
अन्नू कपूर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लगाई लताड़
दिग्गज अभिनेता ने नवाज को लेकर कहा, ''मैं जितना भी उनसे पूछने की कोशिश करूं कुछ बात ही नहीं खुले। तो मैने सोचा कि थोड़ा लाइटर मूड में ले जाओं तो मैने कहा कि आपके जीवन में प्रेम प्रसंग हुए हों? तो उसने जिस तरह से बोला, हां बहुत आए बहुत चले गए। बहुत आए बहुत चले गए का क्या मतलब है बे।
तुमको अगर ऐसा लगा भी था तो ये पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बोलने की क्या जरूरत है। जब किसी लड़की को लेकर कोई ऐसी बात करता है तो मुझे बहुत ही छिछोरा लगता है। आपको कुछ जगहों पर सच बोलने की जरूरत नहीं होती। स्त्री को लेकर आप बात करें तो उसके प्रति आदर करें।''
अन्नू कपूर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और स्ट्रगल के वक्त शायद ही उन्होने सोचा होगा कि वो इतने बड़े स्टार बनेंगे। फिलहाल आप देखिए अन्नू कपूर का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











