Anil Arora ने क्यों की आत्महत्या? Mumbai Police ने दी अपडेट, मेडिकल प्रॉब्लम या फैमिली इश्यू..

Mumbai Police On Anil Arora Death Reason- मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन ने लोगों को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होने अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है।
हालांकि इसका क्या कारण है? इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। अब मुंबई पुलिस के ऑफिसर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
उनसे जब पत्रकार ने सवाल पूछा कि, ''बातचीत में कुछ निकलकर आया है? क्या कोई मेडिकल इश्यू है या फिर पारिवारिक इश्यू है? आत्महत्या की वजह क्या है?'' इस पुलिस ऑफिसर का कहना है कि, ''हम हर चीज की गहनता से जांच कर रहे हैं।
प्रथमदृश्ट्या यही लग रहा है कि ये खुदकुशी है लेकिन इसके कारण को लेकर जांच की जा रही है।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
किसी का कहना है कि ये वो अकेले रहते थे और कोई कह रहा है कि इतने बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की होगी? किसी ने कहा कि मामला कुछ और ही है। इस तरह से लोग अपनी अपनी बातें कह रहे हैं। हालांकि सच्चाई तो पुलिस के द्वारा ही सामने आने वाली है।
मर्चेंट नेवी में रहे हैं अनिल अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का से था। उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा को मलयाली क्रिश्चियन जॉइस पॉलीकॉर्प से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली शादी के बाद दोनों के दो बेटियां हुईं मलाइका और अमृता।
इस वक्त उनकी दोनों बेटियां किसी तरह की पहचान की मोहताज नहीं है। हालांकि इस केस को लेकर क्या खुलासा होगा ये तो वक्त ही बताएगा। आप देखिए पुलिस ऑफिसर का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











