..................... Why did Amitabh Bachchan's father name him 'Inquilab', What is the Caste of Big B? - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन का नाम पिता ने क्यों रखा था 'इंकलाब', किस जाति से ताल्लुक रखते हैं सदी के महानायक?

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan real name- अमिताभ बच्चन के पिता को भला कौन नहीं जानता। जी हां, उनके पिता मशहूर कवि थे जिनका नाम हरिवंशराय बच्चन था। काफी कम लोग जानते हैं कि बच्चन कोई सरनेम नहीं होता है तो अमिताभ बच्चन कौन है?

बता दें कि हरिवंश राय बच्चन जाति व्यवस्था के खिलाफ रहते थे और उन्होने नाम के सरनेम को हटा लिया था। उनका असली सरनेम श्रीवास्तव है। इसके अलावा काफी कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का असली नाम और कुछ है।

जी हां, इसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होने बताया कि अमिताभ बच्चन का नाम 'इंकलाब' रखा गया था और इसके पीछे एक बड़ा कारण है।

अजिताभ ने खोले कई राज

अमिताभ बच्चन के छोटे भाई इस दौरान आरजे सचिन से बात कर रहे थे और उन्होने बताया कि अमिताभ बच्चन का जन्म स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुआ था इसलिए उनका नाम पिता जी ने इंकलाब रखा था। इसके अलावा उनका कहना था कि पिता हरिवंश राय 'कायस्थ' समुदाय से थे। उनकी मां अक्सर उनको 'बच्चनवा किधर है' ये कहकर बुलातीं थीं। तेजी बच्चन के मुंह से लिया गया ये नाम पिता जी को बहुत पसंद आया और उन्होने इसको लेखन नाम के रूप में जोड़ा और बाद में इसी को सरनाम बना लिया। इसके बाद जब अमिताभ का स्कूल में नाम लिखाया गया तो उनके नाम के आगे बच्चन ही लिखा गया था। वो इससे जाति-आधारित पहचान नकारने की कोशिश कर रहे थे।

अजिताभ बच्चन लाइमलाइट में नहीं रहते हैं जबकि अमिताभ बच्चन को सभी सदी के महानायक के नाम से जानते हैं। आज भी अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल ना तो अमिताभ बच्चन और ना ही तेजी बच्चन इस दुनिया में हैं लेकिन 'बच्चन' सरनेम अमर हो चुका है।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X