अक्षय कुमार ने क्यों की भूमि पेडनेकर की तारीफ? रक्षाबंधन की रिलीज से पहले ट्वीट वायरल!
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म काफी शानदार होने वाली है और इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैँ। भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर डायरेक्टर आनंद एल राय की ये फैमिली ड्रामा फिल्म राखी के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहुंच रही है। वहीं ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अच्छा काम किया है।
लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से वो चर्चा में हैँ। दरअसल भूमि पेडनेकर की तारीफ करते हुए अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है। उन्होने लिखा, मेरी दोस्त और सह-कलाकार के लिए मेरी प्रशंसा और सम्मान, भूमि पेडनेकर। इतना ऊपर चला गया है।

एक बहुत ही सुरक्षित अभिनेता को #RakshaBandhan नामक एक फिल्म करने के है। अभी अपने टिकट बुक करें।'' इसके साथ उन्होने भूमि के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। उनका ये पोस्ट सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है फैंस उनकी भी तारीफ कर रहे हैं।
अक्षय कुमार कई फिल्में एक साल में करते हैं और इस साल भी ऐसा ही होने वाला है। गौरतलब है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 11 अगस्त को अकेले रिलीज नहीं हो रही है बल्कि इसका क्लैश सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ होने वाला है।
बता दें कि आमिर खान इस फिल्म में एक सिख का किरदार निभा रहे हैं। आमिर खान की फिल्म को सोशल मी़डिया पर लगातार बायकॉट किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications