WAAH: अक्षय कुमार ने बड़प्पन दिखाया....और अपनी फिल्म को महाक्लैश से बचाया!

Recommended Video

Akshay Kumar's Padman release date preponed; Here's why | Filmibeat

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा, अपनी अपनी फिल्मों के साथ 26 जनवरी को क्लैश हो रहे थे ये तो सबको पता ही है। जहां, एक तरफ, अक्षय कुमार पैडमैन के साथ परदे पर दस्तक देने वाले थे, वहीं दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा - नीरज पांडे की अय्यारी के साथ।

दिलचस्प ये भी है कि नीरज पांडे और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड को कई स्पेशल फिल्में दे चुकी हैं। ऐसे में हर कोई इस क्लैश को लेकर निराश था।

why-did-akshay-kumar-change-padman-s-release-date-last-minute

हालांकि सबका मानना था कि दोनों ही फिल्में चलेंगी क्योंकि दोनों ही अलग अलग तरह की फिल्में हैं। लेकिन इसमें भी दो राय नहीं थी कि इस क्लैश से दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग पर अच्छा खासा फर्क पड़ेगा।

खैर, अब कम से कम इस ओपनिंग के आंकड़े को अक्षय कुमार ने बचा लिया है। जी हां, अक्षय कुमार ने कल एक बार फिर पैडमैन की रिलीज़ डेट अनाउंस की है जो कि बदल चुकी है। पैडमैन अब 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।

इसका मतलब ये भी हुआ कि अक्षय कुमार धमाकेदार तरीके से पूरा रिपब्लिक वीकेंड अपने नाम लेते जाएंगे। हालांकि अय्यारी का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया है। देखना है कि दोनों फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X