'उरी' के बाद- HD प्रिंट में लीक हो गई इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया'- पूरी फिल्म वायरल
रणवीर सिंह की सिंबा, विकी कौशल की फिल्म उरी और अनुपम खेर की फिल्म दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद पाइरेसी का नया शिकार बनी है इमरान हाशमी की फिल्म वाय चीट इंडिया। जी हां, तमिलरॉकर्स ने इमरान हाशमी की इस लेटेस्ट रिलीज को ऑनलाइन लीक कर दिया है और फिल्म डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, वो भी फुल एचडी में।
पाइरेसी का जाल फिल्म उद्योग को गहरा फंसा चुका है और जब तक इससे निपटने के लिए कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जाएगा, हर रिलीज होने वाली फिल्म को पाइरेसी का नुकसान सहना पड़ेगा।

वाय चीट इंडिया की बात करें तो फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। पहले वीकेंड में फिल्म ने लगभग 5 करोड़ की कमाई की है।
वाई चीट इंडिया ऐसे मामलों को उजागर करती है कि किस तरह छात्र और उनके हताश माता-पिता प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा किसी हालत में पास करने के लिए चीटिंग का शिकार हो जाते हैं। फिल्म कहना चाहती है कि लोग चीटिंग इसीलिए करते हैं क्योंकि हमारी शिक्षा प्रणाली में छात्रों पर सिर्फ मार्क्स लाने का प्रेशर रहता है। यहां सिखाने की प्रवृति कम है।
यहां जानें हाल फिलहाल की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications











