..................... why Border 2 movie is emotional Sunny Deol starrer Border 2 emotional scene - Hindi Filmibeat

Border 2 का क्लाइमैक्स सीन देखकर लोग क्यों हो रहे हैं इमोशनल? जीतने के बाद भी ऐसा क्या दिखा जो सबको रुला गया!

Border 2 movie emotional ending: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में आए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म ने कम समय में ही दर्शकों पर गहरा असर छोड़ना शुरू कर दिया है। थिएटर से बाहर निकलते कई दर्शक इमोशनल नजर आ रहे हैं। आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि लोग इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं।

Border 2 emotional scene

'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म पहली 'बॉर्डर' की भावना को आगे बढ़ाती है, लेकिन इस बार नए सैनिकों की कहानी दिखाती है। फिल्म में सिर्फ लड़ाई के सीन नहीं हैं, बल्कि एक सैनिक की जिंदगी, उसके परिवार की चिंता, इंतजार और बलिदान को भी करीब से दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म देखने वालों की आंखें भर आती हैं।

हर कलाकार अपने रोल में पूरी तरह फिट

फिल्म में सनी देओल आर्मी ऑफिसर फतेह सिंह कलेर की भूमिका में दिखाई देते हैं। वह मजबूत होने के साथ-साथ भावुक भी हैं और अपने जवानों को परिवार की तरह मानते हैं। वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आते हैं और अपने जोश से कहानी को आगे बढ़ाते हैं। दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों बने हैं, जबकि अहान शेट्टी इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट महेंद्र सिंह रावत के रोल में हैं।
सभी कलाकारों ने फिल्म में अच्छा काम किया है।

महिला किरदारों ने किया इमोशनल

फिल्म में महिला किरदार भी खास भूमिका निभाते नजर आए हैं। मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और इशिका गंगेजा काफी अच्छा काम किया है। ये सभी दिखाती हैं कि एक फौजी के पीछे उसका परिवार कितनी बड़ी ताकत होता है। उनके जज्बात फिल्म की भावनाओं को और गहरा कर देते हैं।

आखिरी सीन ने दर्शकों को रुलाया

फिल्म का क्लाइमेक्स सबसे ज्यादा असर छोड़ता है। जब भारत जीत हासिल करता है और सनी देओल का किरदार प्रार्थना करता नजर आता है, उसी समय पहली 'बॉर्डर' फिल्म के कलाकार अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर की झलक दिखाई जाती है। यह पल थिएटर में बैठे दर्शकों को भावुक कर देता है।

क्यों देखें 'बॉर्डर 2'

'बॉर्डर 2' सिर्फ एक युद्ध पर बनी फिल्म नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, बलिदान और फौजी परिवारों की भावनाओं की कहानी है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो दिल को छू जाएं, तो यह फिल्म थिएटर में जाकर जरूर देखनी चाहिए।

Read more about: border 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X