साल की 'ब्लॉकबस्टर' TRAILER.. क्यों है इसका बेसब्री से इंतजार!
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर फैंस के सामने बस आने ही वाला है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में हैं।
बता दें, बेफिक्रे का ट्रेलर पेरिस में एफिल टॉवर के पास रिलीज किया जाएगा। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जिसका ट्रेलर इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
BOX OFFICE: अक्षय कुमार को टक्कर दे गए.. ये नए सुपरस्टार!

यहां जानें क्या क्या हो सकता है बेफिक्रे ट्रेलर में, जो बनाएगा उसे बेस्ट-
अनलिमिटेड रोमांस
जैसा कि फिल्म के पोस्टर्स में दिख चुका है.. कोई शक नहीं कि फिल्म जबरदस्त रोमांटिक होगी।
हॉट..हॉट..हॉट केमिस्ट्री
पहली बार रणवीर सिंह- वाणी कपूर एक साथ पर्दे पर आएंगे। कोई शक नहीं कि दोनों बतौर जोड़ी काफी फ्रेश लग रहे हैं।
फ्रेंच एंड फ्रांस
फिल्म फ्रांस में फिल्माई गई है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म में खूबसूरत लोकेशन देखने को मिलेगा।
आदित्य चोपड़ा
रब ने बना दी जोड़ी के बाद एक बार फिर आदित्य चोपड़ा रोमांटिक फिल्म लेकर आए हैं। कोई शक नहीं कि यह फिल्म सुपरहिट होगी।
रणवीर सिंह का धमाका
रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों से हिट फिल्मों का दूसरा नाम बन चुके हैं। फैंस उन्हें मेट्रोसेक्सुअल लुक में बेहद पसंद करते हैं।
यूथ कनेक्शन
फिल्म में यूथ जोड़ी है और आदित्य चोपड़ा ने कहानी भी कुछ ऐसा सोचकर लिखा है। उम्मीद है ट्रेलर युवा वर्ग को पसंद आ पाएगी।
म्यूजिक
आदित्य चोपड़ा की फिल्मों का म्यूजिक काफी पॉपुलर रहता है। लिहाजा, हमें बेफिक्रे के गानों का काफी इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications






















