तगड़ी ओपनिंग.. लेकिन एक गलती.. और अजय देवगन को करारा झटका!
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित और मल्टी स्टारर फिल्म 'बादशाहो' रिलीज हो चुकी है.. और पहले वीकेंड पर 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। कोई शक नहीं कि यहां तक का सफर फिल्म के लिए काफी धमाकेदार रहा।
लेकिन फिल्म का असली सफर शुरु हो होता है.. अब। बता दें, बादशाहो 80 करोड़ का भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। और यही बात अजय देवगन और फिल्म के निर्माताओं के लिए भारी पड़ सकती है। फिल्म को हिट होने के लिए किसी भी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जिसका असर इस हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगेगा। 40 करोड़ से 100 करोड़ तक का सफर फिल्म के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। मुमकिन है कि शिवाय के बाद यह अजय देवगन के लिए दूसरा करारा झटका होगा।
गौरतलह है कि इस साल रिलीज शाहरुख और सलमान खान की फिल्मों से साथ भी ऐसा ही हुआ। दोनों स्टार्स की फिल्में बिग बजट होने की वजह से फ्लॉप रहे।
यहां जानें बादशाहो क्यों हो सकती है फ्लॉप-


Click it and Unblock the Notifications