..................... Why,Asha Bhosle’s daughter Varsha Bhosle committed suicide? | आशा की बेटी से पहले बेटे ने भी किया था सुसाइड का प्रयास - Hindi Filmibeat

आशा की बेटी से पहले बेटे ने भी किया था सुसाइड का प्रयास

Asha Bhosle
आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले ने आज दिन के 12 बजे अपने आप को गोली मार ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि मानसिक रूप से बेहद परेशान होने के कारण वर्षा ने खुद को गोली मारी है । फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस बारे में अभी आशा भोंसले की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

पड़ोसियों की माने तो 56 साल की वर्षा तलाकशुदा थीं और मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थीं उन्होंने साल 2008 में भी अपने आप को मारने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि आशा भोंसले का परिवार हमेशा से संदेह के घेरे में रहा है।

आशा भोंसले को अपनी पहली शादी गनपथ भोंसले से तीन बच्चे हेमंत भोंसले, वर्षा भोंसले और आनंद भोंसले हैं। वर्षा से पहले आशा के बड़े बेटे हेमंत की शादी-शुदा जिंदगी में भी भूचाल आया था बात साल 2010 की है जब हेमंत की पत्नी साजिदा उर्फ रमा भोंसले ने हेमंत पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया था और तलाक की मांग की थी।

रिटायर्ट एयर इंडिया की एयरहोस्टस साजिदा ने हेंमत से शादी के लिए हिन्दु धर्म अपनाया था और साल 1985 से ही अपने पति से अलग रह रही थीं लेकिन तलाक की मांग उन्होंने साल 2010 में की थी। इसके चलते हेमंत भी मानसिक तनाव में थे और कहा जा रहा था कि उन्होंने भी अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाये।

उस समय भी इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन आशा भोंसले ने कभी भी इस मुद्दे पर बात नहीं की। एक बार फिर से आशा भोंसले का परिवार सवालों के घेरे में हैं देखते हैं हर बार की तरह आशा इस बार भी चुप रहती हैं या लोगों के सवालों का जवाब देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X