क्यों नहीं चल रहीं हैं बॉलीवुड की फिल्में? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी!
कुछ समय से लगातार बॉलीवुड में बायकॉट गैंग का असर दिख रहा है और लोग इसको जमकर सपोर्ट कर रहे हैँ। यही कारण है कि कुछ सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रहीं हैँ। इसपर इस वक्त अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है और इसका कारण ये भी है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं हैं। इस मामले में सुपरस्टार ने एक बात कही है। इस दौरान वो कटपुतली के टीजर लॉन्च पर थे।
बॉलीवुड सुपरस्टार ने हाल की फिल्मों के दर्शकों को प्रभावित नहीं करने पर चिंता व्यक्त की। अक्षय ने स्वीकार किया कि सभी को यह समझने की जरूरत है कि दर्शक वास्तव में फिल्मों में क्या देख रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए किसी और को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होने ने कहा, "फिल्में काम नहीं कर रही हैं। यह हमारी गलती है। यह मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना है।
मुझे समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं। मैं अपने बदलाव करना चाहता हूं। मैं अपना रास्ता खत्म करना चाहता हूं। किसी और को दोष नहीं देना है लेकिन यह मैं हूं।"
शनिवार को अक्षय ने थ्रिलर का ट्रेलर लॉन्च किया जिसमें रकुल प्रीत सिंह, गुरप्रीत घुग्गी, सरगुन मेहता और चंद्रचूर सिंह भी हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार इस साल भी कई फिल्मों के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications