..................... Why Anushka Sharma not returning for the shooting, Reveals! अनुष्का शर्मा इसलिए नहीं कर रहीं हैं कोई फिल्म? कर डाला इतना बड़ा खुलासा! - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा इसलिए नहीं कर रहीं हैं कोई फिल्म? कर डाला इतना बड़ा खुलासा!

लॉकडाउन खुलने के बाद से थिएटर्स चालू कर दिए गए हैं और लगातार सितारे अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैँ। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि अभी तक सेट पर वापस नहीं लौटे हैं। उन्ही में से एक हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बताया है कि वो क्यों शूटिंग के सेट पर वापस नहीं लौटी हैं। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली संतान वामिका इसी साल जनवरी में पैदा हुई थी।

अनुष्का शर्मा ने अपनी गर्भावस्था और महामारी के बारे में बात की है। वो ग्राज़िया के साथ एक साक्षात्कार में थीं। बता दें कि अनुष्का शर्मा का कहना था कि वो हाल ही में बनीं थीं और उन्होने सोचा था कि वो किसी तरह का काम करें लेकिन वो इतनी बिजी थी कि वो इसपर अपना सौ प्रतिशत नहीं दे सकती थीं।

anushka sharma, अनुष्का शर्मा

क्योंकि अच्छा अभिनय तभी हो सकता है जब वो मानसिक रूप से फ्री हों। यही कारण है कि अनुष्का शर्मा ने काम पर लौटने के बारे में नहीं सोचा। इस वक्त वो वामिका को पूरा समय दे रहीं हैं लेकिन काफी जल्दी वो अपनी फिल्मों के लिए वापस लौटेंगी।

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं और कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा रहीं थीं।

हालांकि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी परंतु उनके काम की काफी प्रशंसा की गई थी। अनुष्का शर्मा इस वक्त घर पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X