प्रेम रतन धन पायो REJECT करने के लिए हिम्मत चाहिए...इनमें थी!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान - सोनम कपूर स्टारर सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो रिलीज़ के लिए तैयार है लेकिन अब फिल्म से जुड़ी बातें धीरे धीरे लोगों के सामने आ रही हैं। सबसे ताज़ा ये है कि अमृता राव ने प्रेम रतन धन पायो रिजेक्ट कर दी थी।
अब ज़रा सोचिए अमृता राव जिनके हिस्से केवल एक ब्लॉकबस्टर है, वो भी राजश्री प्रोडक्शन्स की विवाह...उन्हें जब प्रेम रतन धन पायो ऑफर की गई तो उन्होंने झट से मना कर दिया। क्योंकि उन्हें ऑफर किया गया था स्वरा भास्कर का किरदार। अब एक तो सलमान की बहन बनने के लिए हिम्मत चाहिए।
दूसरा ये कि अमृता राव अपनी इमेज के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहती थीं और ये किरदार निगेटिव से पॉज़िटिव की तरफ और अमृता निगेटिव रोल नहीं करना चाहती थीं।
वैसे अमृता क्या खुद सलमान खान ने इतने ब्लॉकबस्टर रोल छोड़े हैं कि वो बॉक्स ऑफिस का 1000 करोड़ का नुकसान करवा चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications














