एक मजबूरी जिसने अमिताभ को बना दिया 'सुपरस्टार'
मुंबई। दुनिया भर में बॉलीवुड की पहचान बन चुके अमिताभ बच्चन आज भले ही 'स्टार आफ द मिलेनियम' का खिताब रखते हो लेकिन उन्हें भी फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। यह तो हम सभी जानते हैं कि फिल्म 'जंजीर' अमिताभ के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। जिसकी स्क्रिप्ट सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी।
कहा जाता है कि स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा हीरो की तलाश कर रहे थे, इसके लिए वह पहले देव आनंद के पास गये लेकिन तब वह अपने होम प्रोडक्शन फिल्म में बिजी थे। जिसके बाद प्रकाश राजकुमार के पास गये, जिन्होने किन्हीं कारणों से फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
इस पर लेखक जावेद अख्तर ने प्रकाश मेहरा से अमिताभ बच्चन का जिक्र किया जो कि एक बेहतर फिल्म की तलाश में थे, अमिताभ ने यह मौका कबूल कर लिया। जिसके बाद उन्होने एक के बाद एक कई सुपर हिट फिल्में दी और बॉलीवुड को एक नया सुपर स्टार मिल गया।
अब अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में वो दर्जा प्राप्त है जहां कोई भी युवा अभिनेता उनकी तरह बनने के सपने देखता है और अमिताभ आज भी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करते हुए अभिनय के नये प्रतिमान गढ़ते जा रहे हैं। जहां तक पहुंचना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications
