'पेट्रोल के बढ़ते दाम पर क्यों चुप हैं अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन?' कांग्रेस नेता का सवाल, पुराने ट्विट्स वायरल
पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से जनता हैरान परेशान है। दिन पर दिन कीमत बढ़ती ही जा रही है और कई राज्यों में यह 100 रूपए प्रति लीटर तक भी पहुंच चुकी है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन एवं अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड कलाकारों से सवाल किया कि, ये कलाकार अब चुप क्यों हैं?
कांग्रेस नेता ने कहा कि इन सितारों ने तब ट्विट किए थे, जब कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई थी, तो आज क्यों चुप हैं, जब इसकी कीमत करीब 100 रुपए प्रति लीटर है।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "क्या अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार में तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है? संप्रग सरकार लोकतांत्रिक तरीके से काम करती थी, इसीलिए वे इसकी आलोचना कर सकते थे।"


Click it and Unblock the Notifications