बिग बजट बॉयोपिक फिल्म- सनी देओल की जगह अक्षय कुमार हो गए फाइनल, जानें कारण
कुछ समय पहले खबर थी की सनी देओल पृथ्वीराज चौहान की बॉयोपिक करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी करने वाले हैं। लेकिन फिर इस बिग बजट प्रोजेक्ट में एंट्री हो गई यशराज फिल्म्स की। जो कि फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। यशराज के आते ही फिल्म से सनी देओल को हटाकर अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया गया है।
अक्षय कुमार की गोल्ड- 8 दिनों में ही बजट पार- धड़ाधड़ कमा रही है प्रॉफिट
हालांकि इस प्रोजेक्ट की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सनी देओल बताया कि अब वे इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं। बता दें, यशराज फिल्म्स और सनी देओल के बीच सालों से खटास है।

सनी देओल ने कहा, हां मैं इस आइडिया पर काम कर रहा था। लेकिन अफसोस अब मैं उस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। यह बिल्कुल वही कहानी है, जिस पर मैं चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ काम कर रहा था। लेकिन मैं खुश हूं क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म बने। मैं चाहता था कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी ही ये फिल्म बनाएं। मैं नहीं हूं तो चलता है.. कोई और कर रहा है। कम से कम वो फिल्म तो बन रही है.. यह अच्छी बात है।
बहरहाल, सिर्फ पृथ्वीराज चौहान ही नहीं.. यहां जानें आने वाली पीरियड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications