करोड़ों LOSS से अच्छा शाहरूख से लड़ना है..अक्षय की ब्लाॅकबस्टर प्लानिंग..

अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीज डेट 11 अगस्त तय की। करोड़ों के नुकसान से बचने के लिए उन्होंने शाहरूख से टकराना सही समझा है।

By Prachi Dixit

रईस के बाद शाहरूख इस साल इम्तियाज अली की फिल्म रहनुमा से वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीज 2 जून से 11 अगस्त कर बॉक्स ऑफिस पर बड़े टकराव के हालात पैदा कर दिए हैं।

हर कोई यह सोच रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि अक्षय कुमार और निर्माता नीरज पांडे ने मिलकर इतना बड़ा फैसला लिया। अक्षय के इस फैसले के पीछ एक नहीं बल्कि कई कारण हैं।

भले ही शाहरूख खान की फिल्म के सामने खुद की फिल्म को ला खड़ा कर उन्होंने रिस्क लिया है। वहीं दूसरी तरफ वह कई करोड़ों के नुकसान से बच भी गए हैं। रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने के पीछे करोड़ों का मुनाफा है। जिसे अक्षय किसी कीमत पर नहीं खोना चाहते हैं।

Akshay Kumar,Shahrukh Khan

टॉयलेट एक प्रेम कथा और रहनुमा की कहानी पर रोशनी डाली जाए तो दोनोंं ही अलग जोनर की फिल्में हैं। ऐसे में किसी एक का नुकसान कम और दर्शकों का बंटवारा होना अधिक तय है। इस बीच आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार भी इन दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीट डेट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि अक्षय के इस फैसले की सबसे बड़ी वजह क्या है। इसके साथ इन दो बिग स्टार फिल्मों का बॅाक्स आॅफिस पर गणित पर भी नजर डालते हैं।

यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X