अक्षय कुमार ने किया ये बॉयोपिक REJECT- नहीं कर सकते ऐसी फिल्म!
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि अक्षय कुमार पैडमैन के बाद.. अब मिल्कमैक बनने जा रहे हैं। दरअसल, खबर थी कि अक्षय कुमार मिल्कमैन वर्गीज़ क्यूरियन की बॉयोपिक में नजर आने वाले हैं। स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है और ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है।
संजय दत्त का First LOOK, अगली फिल्म की रिलीज डेट FINAL
बहरहाल, ये सभी खबरें अफवाह साबित होती नजर आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने इस बॉयोपिक को रिजेक्ट कर दिया है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने अक्षय को अप्रोच किया था। लेकिन बात नहीं बनी।

दरअसल, श्याम बेनेगल 1976 में ही क्यूरियन की दूध क्रांति पर फिल्म बना चुके हैं- मंथन। जो कि एक शानदार फिल्म थी। लिहाजा, अक्षय कुमार का मानना है कि वह इस बॉयोपिक में अब उससे ज्यादा कुछ नहीं दिखा सकते। लिहाजा, उन्होंने फिल्म से इंकार कर दिया।
बता दें कि वर्गीज़ क्यूरियन को फादर और व्हाइट रेवोल्यूशन के नाम से जाना जाता है। 90 के दशक में वो भारत में दूध की क्रांति लेकर आए और डेयरी भारत में एक आत्मनिर्भर उद्योग बन गया।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली बॉयोपिक फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications