क्या करें क्या न करें, ये 'ऐश' की मुश्किल हाए!
ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक पर बहुतों ने सवाल उठाना और टिप्पणी करना शुरू किया था। लेकिन संजय गुप्ता की थ्रिलर फिल्म 'जज्बा' अभी तक शुरू भी नहीं हुई है कि ऐश के पास फिल्मों के ऑफर की लाइन लग गई है।

फिलहाल, ऐश्वर्या दो भूमिकाओं के बीच काफी कंफ्यूजड हैं। दरअलल, उनके पास एक साथ दो महिला प्रधान फिल्मों की ऑफर आई है। एक निर्देशक प्रकाश झी की है तो दूसरी सुजॉय घोष की। पुलिस किरदारों को केंद्र में लेकर बन रही दो फिल्मों में उन्हें मजबूत रोल पेश किए गए हैं।
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "ऐश को सुजॉय ने अपनी फिल्म दुर्गा रानी सिंह के लिए प्रस्ताव दिया है तो झा ने गंगाजल-2 के लिए। लिहाजा, किरदारें चाहे कितनी ही आकर्षक हों, लेकिन अगर दोनों ही रोल मिलती-जुलती हैं तो ऐश एक ही चुनेंगी।' हालांकि बताया जा है कि "गंगाजल-2' में इसी भूमिका के लिए प्रस्ताव काजोल के पास भी गया है।
गौरतलब है कि, ऐश्वर्या राय ने अपने अब तक अपने बॉलीवुड करियर में कभी भी पुलिस अधिकारी की भूमिका नहीं निभाई है। बहरहाल, उम्मीद कर सकते हैं ऐश अपने इस नए अवतार के साथ अपने फैंस को एक बेहतरीन तोहफा देंगी।


Click it and Unblock the Notifications