आज़मी साहब को आयशा टाकिया की स्कर्ट नहीं दिखती
बैंगलोर। पूरा देश दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार औऱ कानून से गुहार लगा रहा है वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ गणमान्यगण बलात्कार जैसे घृणित अपराध के लिए केवल नारियों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। ताजा बवाल तो एसपी नेता अबु आजमी के उस बयान पर पैदा हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कर्ट पहनने वाली महिलायें बलात्कार जैसे घटनाओं को आमंत्रित करती हैं। महिलाओं को गैर मर्दों के साथ बाहर नहीं निकलना चाहिए और फिल्मों की नग्नता भी रेप के लिए जिम्मेदार हैं।
अबु आजमी के इस बयान पर भूचाल आया हुआ है लेकिन अबु काजमी ने कहा है कि वो अपने इस बयान से पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। महिलाओं को जरूरत से ज्यादा आजादी दे दी गयी है जिसका परिणाम है कि रेप जैसी घटनाएं बढ़ रही है। हालांकि अपने वालिद के इस शर्मनाक बयान पर उनके बेटे फरहान को ही शर्म आ रही है, उन्होंने आवाम से इस बात के लिए माफी भी मांगी है लेकिन अबु काजमी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं।
अबु आजमी के इस अड़ियल रवैये पर आप पार्टी के प्रचारक और मशहूर कवि डा. कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के मुम्बईया नेता श्री अबु आज़मी जी के अनुसार स्कर्ट पहनने वाली महिलायें बलात्कार जैसे घटनाओं को आमंत्रित करती हैं ! जी माननीय ! शायद श्रीमती आयशा टाकिया आज़मी जी आप की ही पुत्रवधू हैं ?
आपको बता दें कि आयशा टाकिया अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी की पत्नी हैं। जिनकी गिनती हॉट फिल्मी सितारों में ही होती है। स्कर्ट जैसी पाश्चात्य परिधानों में दिखायी पडने वाली आयशा अक्सर शार्ट ड्रेसेज पहनकर इवेंट या विज्ञापनों में नजर आती हैं। उन्होंने लंबी डेटिंग के बाद ही फरहान से साल 2008 में शादी की है।आप इस मसले पर क्या कहना चाहेंगे अपनी बात कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।


Click it and Unblock the Notifications












