हेरा फेरी 3 को लेकर थोडा नर्वस हूं- अभिषेक बच्चन

हेरा फेरी 3 फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट के दौरान अभिषेक बच्चन काफी खुश व मस्ती के मूड में नज़र आए। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब बड़े ही खुश होकर व मजाक करते हुए दिये। अभिषेक बच्चन से जब पूछा गया कि हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनकर वो कितना खुश हैं और इस हिट सीरीज की पहली दो फिल्मों से जुड़ी कुछ यादें हैं क्या उनके पास, इसपर अभिषेक ने कुछ यूं जवाब दिया।

Why Abhishek Bachchan nervous about Hera Pheri 3

"2000 में जब हेरा फेरी रिलीज हुई थी उस वक्त अन्ना (सुनील शेट्टी) हेरा फेरी की शूटिंग कर रहे थे। वो मुझे बार बार फिल्म से जुड़ी मजेदार बातें बताते रहते थे। उसके बाद मैने जब फिल्म देखी तो मुझे फिल्म बेहद पसंद आई। हिंदी सिनेमा को हेरा फेरी के रुप में एक बेहतरीन और खूबसूरत कॉमेडी फिल्म मिली। उसके बाद फिर हेरा फेरी बनी जो कि उतनी ही एंटरटेनिंग थी।"

"जब तीन साल पहले मैं और नीरज साथ में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो हेरा फेरी 4 बनाना चाहते हैं। मैने पूछा कि तीसरी का क्या हुआ। जिसपर वो हंसने लगे। ये मेरी खुशनसीबी है कि मैं अन्ना और परेश रावल जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम कर रहा हूं। फिरोज जी उन कुछ निर्माताओं में से हैं जिनसे मैंने कहा था कि वो मुझे बतौर एक्टर इंडस्ट्री में लॉंच करें। लेकिन वो बात बनी नहीं और इतने सालों बाद हमे एक साथ काम करने का मौका मिला। मुझे बहुत खुशी है।"

"हमारे ऊपर थोड़ा सा प्रेशर भी है क्योंकि फिरोज जी और मेरे पिता ने साथ में काम किया है और सुपरहिट फिल्में दी हैं। तो थोड़ी सी नर्वसनेस है लेकिन हमें यकीन है लोगों को हमारी जोड़ी भी एक एंटरटेनिंग फिल्म देगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X