'धूम 3' से शाहजहां बनना चाहते हैं आमिर खान?
कहा जाता है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत और आठ अजूबों में से एक है मुहब्बत की मिसाल ताजमहल। जिसको बनाने वाले के शाहजहां ने दोनों हाथ काट दिये थे ताकी उसके हाथों से कभी भी दोबारा से इतनी सुंदर कलाकृति ना बन पाये। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको यह कहानी क्यों सुना रहे हैं तो सुनिये इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है।
सुनने में आया है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी की आमिर खान ने यशराज बैनर से कहा है कि वह धूम 3 के बाद धूम 4 नहीं बनायेंगे। धूम 3, धूम सीरीज की आखिरी फिल्म होगी क्योंकि इस फिल्म में आमिर खान काम कर रहे हैं, जो कि पर्दे पर विलेन के रूप में नजर आयेंगे।
तो क्या आमिर खान यह सोच रहे हैं कि उनकी ओर से निभाया गया खलनायक का किरदार अब तक के सबसे बेहतरीन खलनायक का रोल होगा जिसका फैसला वह खुद से ही कर लिये हैं। अगर ऐसा है तो फिर यह तो आमिर खान का ओवर कान्फिडेंस हुआ। खैर सोचने वाली बात यह है कि आमिर खान की इस बेतूकी शर्त को यशराज बैनर ने मान कैसे लिया है? खैर क्या सच है और झूठ क्या है यह तो पता आने वाले समय में चलेगा। फिलहाल यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।
आईये आपको दिखाते हैं धूम 3 की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications