'खान' सुपरस्टार की सबसे बड़ी.. बॉयोपिक फिल्म.. कर दिया REJECT
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के बाद आमिर खान की राकेश शर्मा बॉयोपिक फिल्म फाइनल माना जा रहा था। इस फिल्म के लिए आमिर खान, सिद्धार्य रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने हाथ मिलाया था। फिल्म का नाम है- सेल्यूट। अफवाहों में था कि आमिर के साथ प्रियंका चोपड़ा भी होंगी।
CLEAR है.. ''टाईगर जिंदा है सिर्फ सलमान खान की फिल्म नहीं है..''
लेकिन बता दें, ताजा खबरों की मानें तो आमिर खान ने अब यह फिल्म रिजेक्ट कर दिया है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है फिल्म की स्क्रिप्ट। यह तो सभी जानते हैं कि आमिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं.. खासकर स्क्रिप्ट के स्तर पर वह खासी सावधानी बरतते हैं।

दरअसल, फिल्म के निर्देशक महेश मठाई के स्क्रिप्ट से आमिर संतुष्ट नहीं थे। लिहाजा, उन्होंने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिये। सिद्धार्थ रॉय कपूर से आमिर की अच्छी दोस्ती है.. लिहाजा, उन्होंने भी आमिर की परेशानी समझ ली।
बता दें, आमिर इस फिल्म को काफी बड़े तौर पर तैयार करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काफी प्लानिंग भी कर रखी थी। आमिर फिल्म से जुड़ी हर चीज अपने हाथों में चाहते थे.. यहां तक की कास्टिंग भी। लिहाजा, उन्होंने खुद ही फिल्म प्रोड्यूस करने का जिम्मा उठाया। लेकिन अफसोस फिल्म स्क्रिप्ट के स्तर पर ही लटक गई।
खैर, सिर्फ राकेश शर्मा बॉयोपिक ही नहीं.. बल्कि बॉलीवुड में फिलहाल बॉयोपिक फिल्मों की बाढ़ सी आई है। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications