..................... Why, Aamir Khan cancels ad deals worth Rs 150 crores| आमिर ने किसके लिए 150 करोड़ रुपयों पर लात मारी - Hindi Filmibeat

आमिर ने किसके लिए 150 करोड़ रुपयों पर लात मारी

फिल्म अभिनेता आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वो कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं अपनी गुणवक्ता बनाये रखने के लिए आमिर खान पैसों का भी मोह नहीं करते हैं लेकिन यह बात उस समय पुख्ता हो गयी जिस समय आमिर खान ने 150 करोड़ रुपए के एडवर्टाइजिंग कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से मना कर दिया।

Aamir Khan
इसके पीछे वजह बतायी जा रही है कि आमिर खान अपने पहले टीवी शो सत्यमेव जयते के दूसरे सत्र की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए वो दिन रात मेहनत कर रहे हैं जबकि जो एड उनके पास आया था वो सत्यमेव जयते पार्ट वन की शूटिंग के दौरान आया था जिसे कि अगस्त में शूट होना था लेकिन आमिर खान ने अपने शो को तवज्जो देते हुए एड को मना कर दिया था।

आमिर खान के जानने वाले कह रहे हैं कि इतनी बड़ी रकम को ठुकराने के लिए बहुत बड़ा कलेजा चाहिए जो कि आमिर के पास है और शायद यही चीज है जो उन्हे दूसरों से अलग करती है। आमिर खान के बारे में कहा जा रहा है कि अब शायद वो वही एड करेंगे जिसमें देशवासियों के लिए कुछ मैसेज हो। फिलहाल तो आमिर मियां अपनी अम्मी जीनत के साथ हजयात्रा पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X