Pk के लिए क्यों न्यूड हुए आमिर खान!
आमिर खान की फिल्म 'पीके' कई बातों को लेकर सूर्खियां बटोर रही है। लेकिन सबसे पहली बार जब पीके का नाम चर्चा में आया था तो वह था पीके का पहला पोस्टर रिलीज। इस पोस्टर में आमिर खान न्यूड होकर सिर्फ एक ट्रांजिस्टर पकड़े रेलवे ट्रैक पर खड़े थे।

आमिर खान की इस पोस्टर को देखकर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड नगरी के लोगों की भी आंखें खुली की खुली रह गई। कई लोगों ने इसे गलत बताया तो कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट। लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर खान का इस मामले में क्या कहना है? नहीं न..
न्यूड होने के लिए कभी राजी नहीं होता
पीके के मल्टी सिटी प्रमोशन के दौरान हैदराबाद में आमिर ने कहा कि यदि उन्हें आज से तीन साल पहले स्क्रीन पर अपने कपड़े उतारने को कहा जाता तो वो कभी नहीं राजी होते, चाहे वह कोई भी फिल्म होती। लेकिन पीके के लिए कपड़े उतारने का सिर्फ एक ही कारण था, वह है इसकी दमदार स्क्रिप्ट। आमिर ने कहा कि न्यूड होना फिल्म की डिमांड थी और मुझे इसमें कोई भी असुविधा नहीं लगी।
स्क्रिप्ट को न नहीं कर पाया- आमिर
आमिर ने कहा कि, पीके के पहले यदि मुझसे ऐसे सीन के लिए कहा जाता तो मैं सीधे इंकार कर देता क्योंकि मुझमें वह साहस ही नहीं था। साथ ही आमिर ने माना कि, फिल्मों में कपड़े उतारना किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मैं इंकार कर ही नहीं पाया। यह मुझे बेहद आसान और स्वभाविक लगा। यहां तक कि मुझे स्क्रीन पर न्यूड दिखने में भी कोई असुविधा नहीं हुई। मुझे लगा था कि यह सब करने में मुझे परेशानी आएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
आपको बता दें, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications