..................... Why 15 February is so important to Amitabh Bachchan - Hindi Filmibeat

15 फरवरी अमिताभ के लिए बेहद लकी जानिये क्यों!

15 फरवरी 2015 का दिन पूरे देश के लिए बेहद खुशीभरा दिन बन गया जब इंडिया ने पाकिस्तान को काफी ज्यादा रनों से विश्वकप के पहले ही मैच में हरा दिया। इतिहास गवाह है कि जब जब पाकिस्तान के साथ भारत क्रिकेट की पिच पर उतरा है तो पाकिस्तान अपनी जी तोड़ मेहनत के बावजूद इंडिया से पार नहीं पा सका। अमिताभ बच्चन ने इस दिन को और भी ऐतिहासिक बनाते हुए मैच के शुरुआत के एक घंटे कमेंट्री की जिसे लेकर दर्शक और भी उत्साहित रहे।

अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनके लिए 15 फरवरी का दिन बेहत यादगार और लकी रहा है। आइये जानते हैं क्यों। 1969 में बच्चन जी ने एक मृणास लेन की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म भुवन शोम में बतौर वॉयस नैरेटर काम किया था। उसके बाद 15 फरवरी 1969 में अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी। इस हिसाब से अमिताभ जी के करियर के लिए 15 फरवरी बेहद ही महत्वपूर्ण है।

ये बात खुद अमित जी ने अपने ट्वीट के जरिये अपने फैंस तक पहुंचाई और कहा "15 फरवरी, मेरे लिए ऐतिहासिक दिन। 46 साल पहले 1969 में इसी तारीख को मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी।"

अभी तक तो ये दिन सिर्फ अमित जी के लिए ही इतना ज्यादा महत्वपूर्ण था लेकिन अब से ये दिन पूरे भारत देश की जनता के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X