..................... Whom did Shahrukh Khan visit midnight despite heavy rains in Mumbai - Hindi Filmibeat

#Twist: धुंआधार बारिश के बावजूद, आधी रात किसके घर पहुंचे शाहरूख खान

कल रात मुंबई में काफी तेज़ बारिश हो रही थी लेकिन फिर भी शाहरूख खान को एक ज़रूरी काम पूरा करना बहुत ज़रूरी था, इसलिए उन्होंने कार निकाली और इसी तेज़ बारिश में अपने रईस प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी को लेकर निकल पड़े। गाड़ी जाकर रूकी 45 मिनट बाद, राकेश रोशन के बंगले के सामने।
[#Funny: 'कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]

दरअसल, काबिल और रईस, दोनों ही 2017 की रिपब्लिक डे पर रिलीज़ होने को तैयार हैं और इस भिड़ने की वजह से दोनों ही फिल्मों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

shahrukh khan rakesh roshan

इसलिए दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर ने तय किया कि बात करके इसका हल निकाला जाए।अगर गपशप गली की मानें तो ये मुलाकात पूरे 2 घंटे चली है और कोई ना कोई नतीजा तो निकला है। 2 घंटे बाद, राकेश रोशन अपने मेहमानों को छोड़ने के लिए घर के दरवाज़े तक आए।
[...इसलिए शाहरूख से भिड़ना ऋतिक के लिए SUICIDE होगा]

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन 12 अगस्त को भी मोहनजोदड़ो के साथ अक्षय कुमार की रूस्तम से भिड़ रहे हैं। ऐसे में शाहरूख खान की रईस से भिड़ना उनके लिए अच्छा फैसला नहीं है। एक तो रईस का लोगों को पिछले साल से इंतज़ार था।

और इस साल सलमान खान की सुलतान की वजह से रईस वैसे भी आगे बढ़ा दी गई, जिसका असर फिल्म पर पहले ही पड़ चुका है। इसके पहले ऋतिक रोशन और शाहरूख खान भी इस सिलसिले में मिल चुके हैं। अब देखना है कि कौन सी फिल्म अपनी तारीख बदलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X