काका आपके फैन्स आपसे कोई नहीं छीन सकता...

देखें काका की अंतिम यात्रा की तस्वीरें जो आपकी आंखों को नम कर देंगी
राजेश खन्ना का देहांत उनके घर आशीर्वाद में हुआ है। काका की मौत की खबर आते ही सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने अपने-अपने शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राजेश खन्ना की याद में किये गये ट्वीट्स साफ कह रहे हैं कि उनके फैन्स हमेशा उनके ही रहेंगे।
@ रितुपर्णा घोष - टीवी प्रोड्यूसर रितुपर्णा घोष ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पिछले एक दशक से जब राजेश खन्ना गुमनामी के अंधेरों में जी रहे थे तो किसी ने कुछ नहीं कहा आज सब को उनकी याद आ गयी।
@ राइमा सेन - राइमा ने ट्वीट किया है कि आपके फैन्स हमेशा ही आपके रहेंगे।
@ प्राची कदम - राजेश खन्ना की एक फैन प्राची ने काका की एक फिल्म की कुछ पंक्तियाँ उठाते हुए ट्वीट किया है कि मौत तो एक कविता है इस बात को काका ने चरितार्थ कर दिया।
@ डेरेक ओ ब्रायन - टीएमसी सांसद डेरेक ने ट्वीट किया है कि वे अपने कॉलेज के दिनों में क्लास बंक करके उनकी फिल्मो का टिकट ब्लैक में लेते थे।
@ विशाल ददलानी - म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया है की राजेश खन्ना की मौत पूरे बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। आज बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा सितारा कहीं दूर जा चूका है।
@ नेहा धूपिया - अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा है की राजेश खन्ना साहब अपने आप में स्टारडम थे। उनका जादू हमेशा बरकरार रहेगा।
@ आरजे पल्लवी - रेडियो से जुडी आरजे पल्लवी ने ट्वीट किया है कि मेरी पसंदीदा फिल्म बावर्ची थी जिसे मैंने 100 बार देखा था और इस फिल्म को मई बार बार देखना चाहूंगी।
@ अंजना सुखानी- अभिनेत्री अंजना सुखानी ने कहा है कि मैं अपने आपको भाग्यशाली मानती हूँ कि मैंने राजेश जी के साथ काम किया वो एक लैजेंड थे, जो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
@ हंसिका मोटवानी- अभिनेत्री हंसिका का मानना है कि राजेश साहब को हमेशा ही याद रखा जायगा।
@ सोनू सूद - अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया है कि मेरी नजरों में असल सुपर स्टार राजेश साहब ही हैं जिनसे मैं अभी कुछ दिनों पहले ही मिला था।
@ अभिजीत सावंत - अभिजीत ने ट्वीट किया है कि राजेश जी बॉलीवुड में हर नए आने वाले के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं ।
@ कुमाल कोहली - बॉलीवुड में सबसे पहले सुपर स्टार शब्द राजेश खन्ना के लिए इस्तेमाल किया गया । उनकी अदा उनकी मुस्कुराहट हमेशा याद कि जायगी।
@ शिबानी कश्यप - शिबानी ने कहा है कि हम काका कि उन पंक्तियों को कभी नहीं भूल पाएंगेजहाँ उन्होंने कहा था कि हम सब तो रंगमंच की कठपुतलियां हैं जिनकी डोर ऊपर वाले की उंगलियों में बंधी है। कब कौन कहां उठेगा ये कोई नहीं बता सकता।
@ फराह खान - फराह ने ट्वीट किया है कि मैंने अभी अभी काका की मौत की खबर सुनी है और मुझे उनके निधन पर बहुत दुःख है भगवन उनकी आत्मा को शांति दे।
@ दिव्या दत्ता - अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में कहा है कि आज उस सुपर स्टार का अंत हो गया जो परदे पर रोमांस लेकर आया था।
इनके अलावा तरन आदर्श, श्रुति सेठ, मंदिरा बेदी समेत तमाम लोगों ने राजेश खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications