इमरान, रणबीर और प्रतीक में से किसकी होगी ऐश?

जब से कान समारोह में ये ऐलान हुआ है कि मधुर भंडारकर फिल्म हिरोइन के लिए ऐश्वर्या को साइन किया है, तब से हर कोई ये जानना चाहता है कि ऐश्ववर्या का हीरो कौन होगा। हालांकि फिल्म में अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं। लेकिन मधुर का कहना है कि अर्जुन का रोल फिल्म में ग्रे शेड्स का है। फिल्म की कहानी के अनुसार फिल्म में एक यंग हीरो का करेक्टर हैं, जो अपनी सफलता पाने के लिए सफल अभिनेत्री का प्रयोग करता है और सफल अभिनेत्री उम्रदराज होते हुए भी उसके झांसे में आ जाती है।
जाहिर है उम्रदराज अभिनेत्री का किरदार ऐश निभा रही है लेकिन यंग हीरो कौन होगा जो ऐश के साथ पर्दे पर इश्क करेगा इस बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। सूत्रों के मुताबिक यंग करेक्टर के लिए रणबीर कपूर, इमरान खान और प्रतीक बब्बर पर विचार चल रहा है, लेकिन अभी भी किसी का नाम फाइनल नहीं हैं।
आपको बता दें कि इन तीनों में से किसी ने भी पहले ऐश के साथ काम नहीं किया है। जबकि अपनी मम्मी द्वारा बनाई गयी पहली फिल्म दिल का रिश्ता में ऐश ने अर्जुन के साथ काम किया था लेकिन फिल्म खासा चली नहीं थीं। खैर हिरोइन का क्या हाल होगा ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि ऐश के लिए हीरो खोज पाना वाकई में टेढ़ी खीर है।
;

Click it and Unblock the Notifications











