धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी पर किसका हक? हेमा मालिनी से शादी गैरकानूनी तो क्या ईशा और अहाना को मिलेगा ठेंगा?

Dharmendra second marriage legal rights

Dharmendra second marriage legal rights: बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र ने अपने दमदार एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई है। 89 साल की उम्र में भी उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। हाल ही में वो अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन आज यानी 12 नवंबर को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया। उनके फैंस अब राहत की सांस ले रहे हैं।

धर्मेंद्र की कुल संपत्ति कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की नेटवर्थ 400 से 450 करोड़ रुपये के बीच है। वो अब भी फिल्मों में काम कर रहे हैं और इसी साल उनकी नई फिल्म 'इक्कीस' रिलीज होने वाली है। फिल्मों के अलावा धर्मेंद्र की कमाई के कई और भी साधन हैं, जैसे- ब्रांड एंडोर्समेंट्स, रेस्टोरेंट बिजनेस ('Garam Dharam' नाम से), रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट आदि।

उनके पास मुंबई का आलीशान बंगला, लोनावला और खंडाला में बड़े फार्महाउस हैं। साथ ही, उनके पास मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें भी हैं।

धर्मेंद्र का परिवार कौन-कौन है?

धर्मेंद्र ने दो बार शादी की है। पहली पत्नी का नाम है प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी का नाम है हेमा मालिनी। पहली पत्नी से उनके चार बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल।वहीं, दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उन्हें दो बेटियां हैं- ईशा देओल और आहाना देओल। इसके अलावा धर्मेंद्र के कुल 13 पोते-पोतियां भी हैं।

धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी किसे मिलेगी?

अगर भविष्य में धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी का बंटवारा होता है, तो उसमें किसका अधिकार होगा? तो एबीबी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले (रेवनसिद्दप्पा बनाम मल्लिकार्जुन, 2023 INSC 783) का हवाला देते हुए बताया कि इस फैसले ने ऐसी स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का 2023 वाला फैसला क्या कहता है?

कोर्ट ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की दूसरी शादी हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) के तहत अवैध मानी जाती है (जैसे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, क्योंकि पहली पत्नी प्रकाश कौर अब भी जीवित हैं), तो भी उस शादी से पैदा हुए बच्चे पूरी तरह लीगल माने जाएंगे। HMA की धारा 16(1) के मुताबिक, इन बच्चों को अपने माता-पिता की प्रॉपर्टी पर हक मिलेगा। लेकिन उनका अधिकार सिर्फ माता-पिता की प्रॉपर्टी तक लिमिटेड रहेगा, पूरे जॉइंट फैमिली या पिता को विरासत में मिली प्रॉपर्टी पर को अधिकार नहीं मिलेगा।

ईशा देओल और आहाना देओल का अधिकारॉ

भले ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी कानूनी तौर पर अमान्य मानी जाती है, लेकिन ईशा देओल और आहाना देओल अपने पिता की प्रॉपर्टी में बराबर का हक रखती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया है कि दूसरी शादी से पैदा हुए बच्चों को अब सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि कानूनी अधिकार से भी हिस्सा मिलेगा।

कानून में इसे 'काल्पनिक बंटवारा' (Notional Partition) कहा जाता है। यानी व्यक्ति की मौत के बाद यह माना जाता है कि उसकी पैतृक संपत्ति पहले ही बांट दी गई है, और जो हिस्सा उसके नाम आता है, वही आगे उसके सभी लीगल वारिसों में बराबर बांटा जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X