कौन बनेगा ईडियट नंबर वन
मां के आंगन में रात बिताने के बाद आमिर खान खूनी दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। उनकी खुली चुनौती है कि है कोई हिम्मत वाला, दिमाग वाला, जो समझे उनकी बात, जो ना खाए उनसे मात और पकड़ ले उनका हाथ, खींच लाए अपने साथ।
फिल्म थ्री ईडियट्स के प्रचार के लिए आमिर खान ने नया तरीका अपनाया है। ये एक खेल है जिसके विजेता को आमिर और उनको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस खेल की शुरुआत आमिर ने थ्री ईडियट के प्रीमियर से गायब हो कर की। आमिर के अलावा वहां सभी मौजूद थे। जाहिर है आमिर के बारे में पूछा गया तब पता चला कि आमिर गायब हैं और उन्हे ढूंढने वाले को ये ईनाम मिलेगा।
आमिर दो हफ्ते तक पूरे देश का दौरा करेंगे और लोग उन्हे ढूंढ सकें इसके लिए वह सात बार क्लू देंगे। पहले राउंड में आमिर ने सचिन तेंदुलकर से क्लू दिलवाया था जिसमें कहा गया था कि 'कहाँ जाऊँ कैसे जाऊँ, इतने सवाल कैसे सुलझाऊँ, कभी तो सोचूँ मैं उड़ जाऊँ, कभी सड़क पर कार भगाऊँ या छुक-छुक गाड़ी को आजमाऊँ, चाहे मैं जैसे भी जाऊँ, माँ के आँगन में रात बिताऊँ'।
आमिर मिले अपनी मां के जन्म स्थान बनारस में जबकी ज्यादातर लोगों का सोचना था कि वह अपनी मां के घर मतलब पुणे गये होंगे। अब आमिर ने नया क्लू छोड़ा है अपने ब्लॉग पर बकौल आमिर अंधेरी काली रात में आऊंगा मैं, खूनी दरवाजा खटखटाऊंगा मैं, आप मुझ तक पहुंच न पाए तो क्या, कहीं पर अपनी छाप छोड़ जाऊंगा मैं। पकड़ लो मुझे, अगर पकड़ सकते हो तो।
अब आमिर इस समय कहां है ये जानने के लिए पहेली सुलझाना जरूरी है। क्योंकि पहेली सुलझाने वाला ही जान पाएगा कि आमिर कहां हैं?


Click it and Unblock the Notifications











