दीपिका- अनुष्का: 2015 में है बराबर का मौका, कौन होगी No.1

अनुष्का शर्मा 19 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार रही हैं। और करें भी क्यों न, साल 2014 में अनुष्का शर्मा सिर्फ एक ही फिल्म आने वाली है, वह है पीके। वैसे तो इस फिल्म का ज्यादातर लाइमलाइट अभी तक आमिर बटोर रहे हैं। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि अनुष्का को इस फिल्म के जरीए अपने करियर की सबसे सफल फिल्म मिलेगी।

anushka sharma

अनुष्का शर्मा की अंतिम फिल्म साल 2013 में मटरू की बिजली का मंडोला था, जो कि फ्लॉप फिल्म की गिनती में शुमार हो गई। बहरहाल, बीती बातों को छोड़कर आगे बढ़ते हैं।

NH-10, बाम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो

साल 2015 की बात करें तो, इस साल अनुष्का की तीन बहुप्रतीक्षित फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर छाने को तैयार है। मार्च में अनुष्का के प्रोडक्शन की पहली फिल्म एनएच 10, जिसमें अनुष्का खुद ही लीड रोल में हैं। वहीं, मई में रणबीर कपूर के साथ अनुराग कश्यप की बाम्बे वेलवेट, जबकि साल के मध्य यानि की जून में जोया अख्तर की दिल धड़कने दो आएगी।

इन फिल्मों को लेकर अनुष्का बेहद उत्साहित हैं। और हों भी क्यों न, पिछले दो सालों से अनुष्का पर्दे पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है। शायद इसी वजह से उनके साथ आयी दीपिका पादुकोण कहीं आगे निकल कर स्टार बन गई हैं। जबकि अनुष्का अभी तक अपनी जगह बनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

पीकू, बाजीराव मस्तानी, तमाशा

वहीं, साल 2015 में दीपिका पादुकोण की भी तीन फिल्में रिलीज होंगी। अप्रैल में सूजीत सरकार की पीकू, जिसमें दीपिका और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, फिर साल के अंत में दीपिका की दो फिल्में एक साथ रिलीज होंगी। संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी और इम्तियाज अली की तमाशा। दोनों ही फिल्में दीपिका के लिए बेहद खास हैं।

बाजीराव मस्तानी में दीपिका जहां रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी। वहीं इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में दीपिका के साथ हैं रणबीर कपूर। मतलब एक में जहां दीपिका अपने एक्स बॉयफ्रैंड के साथ नजर आएंगी, वहीं दूसरे में मौजूदा बॉयफ्रैंड के साथ। हम्मममम....

बहरहाल, अब यह देखना है कि नया साल यानि की 2015 किसके नाम होने वाला है अनुष्का या दीपिका। क्योंकि इस साल दोनों एक्ट्रेस के पास बराबर का मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X