सलमान खान की 'रेस 3'.. 300 करोड़ी होगी फिल्म.. धमाकेदार प्लानिंग शुरु!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 को रिलीज होने में सिर्फ डेढ़ महीना ही रह गया है। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी फिल्म की डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील फिक्स करने में लगे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म की डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स यशराज फिल्म्स या इरोज इंटरनेश्नल के पास ही जा सकती है। जाहिर है फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
पहली बार 300 करोड़ क्लब में करेंगे एंट्री.. सुपरस्टार की शानदार झलक!
सही मायने में देखा जाए तो रेस 3 अब तक कोई खास क्रेज नहीं बना पाई है। टाईगर जिंदा है को लेकर जहां बेसब्री थी.. वहीं रेस 3 को लेकर फैंस के बीच भी कोई उत्साह नहीं है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए जबरदस्त प्लानिंग की जा रही है।

मई के पहले हफ्ते में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीद है कि फिल्म थोड़ी क्रेज बढ़ाएगी। इसके बाद लगभग 40-45 दिनों का मार्केटिंग कैपैंन डिजाइन किया गया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो रेस 3 को थ्रीडी फॉर्मेट में भी रिलीज करने की प्लानिंग है।
ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीद है। खास बात है कि सलमान खान का नाम पहली बार रेस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ा है। उनको इस अंदाज में देखना शायद फैंस के लिए सरप्राइज होगा। यहां जानते हैं, रेस 3 ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications