क्यों छुपा कर रखा गया कपूर खानदान की इस बेटी को? मां का हाल देखे बेटे ने भरी उड़ान, आज है टीवी का बड़ा नाम!

Who was Urmila Kapoor

Who was Urmila Kapoor: बॉलीवुड में कपूर परिवार की पहचान बहुत पुरानी है। इस परिवार ने फिल्मों में कई पीढ़ियों तक नाम कमाया है। लेकिन इसी परिवार में एक ऐसा नियम था, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं- कपूर खानदान की कोई भी लड़की फिल्मों में काम नहीं करेगी।

यह परंपरा कई सालों तक चली, लेकिन बाद में करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने इस नियम को तोड़कर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। इसी नियम की वजह से कपूर परिवार की एक बेटी फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाईं और वह हमेशा कैमरे और शोहरत से दूर रही। उनका नाम था- उर्मिला सियाल कपूर।

कौन थीं उर्मिला सियाल कपूर?

उर्मिला का जन्म साल 1935 में कोलकाता (कलकत्ता) में हुआ था। वह राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर की बहन थीं। उन्होंने दिल्ली के लेडी इर्विन गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की थी। उर्मिला की शादी कम उम्र में चरणजीत सियाल से हुई थी, जिनका निधन साल 1993 में हुआ।

भाइयों का मजाक और प्यार
उर्मिला ने एक बार बताया था कि अक्सर उनके भाई उन्हें चिढ़ाते थे। उनकी रंगत सांवली होने की वजह से तीनों भाई- राज, शशि और शम्मी मजाक करते हुए कहते थे कि वह असली बहन नहीं बल्कि गोद ली हुई हैं। हालांकि, उनके मां-पिता हमेशा कहते थे कि उर्मिला कपूर परिवार की सबसे खास हिस्सा हैं।

परिवार और बच्चे

उर्मिला को चार बच्चे हुए एक बेटा- जतिन सियाल, तीन बेटियां- अनुराधा, प्रीति और नमिता।
उनका बेटा जतिन सियाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा। उन्होंने 1994 में दूरदर्शन के मशहूर टीवी शो 'तहकीकात' से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने फिर बॉलीवुड फिल्म 'आ अब लौट चलें' में काम किया। जतिन सियाल आज के समय में टीवी की दुनिया के बेहतरीन कलाकारों में से एक गिने जाते हैं। उन्होंने कई नामी शोज में काम किया हुआ है।

उर्मिला का देहांत

उर्मिला का जीवन शांत और फिल्मों से दूर था। वह परिवार और अपनी प्राइवेट लाइफ पर ज्यादा ध्यान देती थीं। उनके पति की मौत उनके 60वें जन्मदिन के बाद हुई। इसके कुछ सालों बाद, उर्मिला सियाल कपूर का निधन 25 जुलाई 2001 को हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: kapoor family
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X