TikTok का पॉपुलर LGBTQ स्टार Ko Tin Zaw Htwe की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका, आरोपी गिरफ्तार...

TikToker LGBTQ Ko Tin Zaw Htwe Death: टिकटॉकर और कंटेंट क्रिएटर 'को टिन जॉ हत्वे' (Ko Tin Zaw Htwe) जो 'अय्यरवाडी मा या इरावदी मा' के नाम से भी मशहूर हैं। बता दें कि वह म्यांमार के पॉपुलर टिक टॉकर और इंफ्लुएंसर थे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। 20 जनवरी 2026 को उनकी मौत हुई। उनका शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया।

Ko Tin Zaw Htwe

बता दें कि टिकटॉकर 'को टिन जॉ हत्वे' मौत के समय केवल 25 साल के थे। उनकी मौत की खबर जान उनके परिवार उनके दोस्तों को बड़ा झटका लगा है। 'को टिन जॉ हत्वे' की शव की जांच चल रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टिकटॉकर का मर्डर हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सस्पेक्ट की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि 'को टिन जॉ हत्वे' की लाश थाईलैंड के माए सोट जिले के एक जंगली इलाके में मिली थी। माए सोट पुलिस का कहना है कि लाश उन्हें थोंग गांव के एक बड़े पेड़ के नीचे मिली। शरीर पर कई निशान भी पाए गए हैं। शव की हालत देख हत्या की शंका जताई जा रही है।

कौन हैं को टिन जॉ हत्वे

बता दें कि को टिन जॉ हत्वे थाई बॉर्डर टाउन माई सोट के रहने वाले थे। वह फैशन और डांस के कंटेंट बनाया करते थे। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। फिलहाल उनके कुल 900,000 फॉलोअर्स हैं। को टिन जॉ हत्वे बड़े ही चंचल मिजाज के थे। उनका कंटेंट भी वैसा ही रहता था इसलिए लोग उनके पोस्ट देखना पसंद करते थे।

क्या हुआ था हत्या से एक रात पहले

माई सोट की लोकल रिपोर्ट दावा करती हैं कि को टिन जॉ हत्वे को 19 जनवरी की रात एक थमकी भरा कॉल आया था। बताया जा रहा है कि उस कॉल के बाद वह अकेले ही घर से निकल गए थे और उसके बाद वह घर ही नहीं लौटे। पुलिस का कहना है कि यह कॉल एक साजिश हो सकती है। जो हत्या की ओर इशारा कर रही है।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X