RJ Simran ने सिर्फ इतनी सी उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फनी वीडियोज से हंसाने वाली लड़की दे गई फैंस को आंसू!

Simran Singh

Simran Singh Dies: पुलिस ने गुरुवार (26 दिसंबर) को बताया कि एक्स रेडियो जॉकी और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह ने गुरुग्राम में अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर 600,000 से अधिक फॉलोअर्स वाली 25 वर्षीय इन्फ्लुएंसर का बुधवार को निधन हो गया।

Simran Singh की हुई मौत

यह घटना तब सामने आई जब गुरुग्राम वाले घर में उनके साथ रहने वाले एक दोस्त ने पुलिस को इन्फॉर्म किया। हालांकि, मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने बताया कि उनका शव अपने फ्लैट में लटका हुआ पाया गया था।

फ्रीलांसर के तौर पर कर रही थीं काम

सिमरन इंस्टाग्राम पर एक लोकप्रिय चेहरा थीं। वह अक्सर प्लेटफॉर्म पर मजेदार वीडियो शेयर करती थीं। एक्स आरजे सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर करने के लिए भी जानी जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रही थीं।

13 दिसंबर को किया था लास्ट पोस्ट

इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, सिमरन जम्मू की रहने वाली हैं। वह 'जम्मू की धड़कन' के नाम से मशहूर थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। हालांकि, उन्होंने आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को किया था। पोस्ट में, उन्होंने पीच इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहना हुआ था और इस रील के कैप्शन में लिखा था, "बस एक लड़की जो अपनी हंसी और अपने गाउन के साथ समंदर किनारे छा रही है।"

मौत का कारण नहीं आया सामने

RJ Simran की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर, सिमरन के घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद, सिमरन का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच जारी रखे हुए है।

Read more about: simran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X