मिस वर्ल्ड ब्लैक ब्यूटी ने कर्जे में डूबकर की आत्महत्या, इस चीज को खाकर ले ली अपनी ही जान

Miss Puducherry San Rachel Death: मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु 2019 की विनर और फेमस मॉडल सैन रेचल की मौत की खबर ने फैशन इंडस्ट्री को हिला दिया है। महज 26 साल की उम्र में सैन रचेल ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि 26 साल की रेचल कर्ज की वजह से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उन्होंने 5 जुलाई को पुडुचेरी में अपने घर पर नींद की काफी गोलियां खा ली थीं। उन्हें इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, हालांकि, छुट्टी मिलने से पहले ही वह हॉस्पिटल से चली गई थीं।
कुछ दिनों बाद, सैन की हालत बिगड़ गई और फिर उन्हें मूलकुलम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट के लिए जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमेर) रेफर कर दिया गया। हालांकि ट्रीटमेंट के बावजूद 12 जुलाई को सेन रेचल की मौत हो गई। ऑरलियनपेट पुलिस स्टेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 जुलाई को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में रेचल की शादी हुई थी और वे कथित तौर पर डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैन रेचल का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ना ठहराये जाये। हालांकि उनकी शादी हाल ही में हुई थी ऐसे में शादीशुदा जिंदगी में समस्याओं के एंगल को लेकर भी प्रशासन द्वारा तहसीलदार स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं।
रेचल को फ़ैशन इंडस्ट्री में बैरियर्स को तोड़ने के लिए जाना जाता था। कम उम्र में ही अपनी मां को खो देने वाली रेचल की परवरिश उनके पिता गांधी ने की और उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने के उनके सपनों का सपोर्ट किया। रेचल रंगभेद के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ बनकर उभरीं और 'फेयर स्किन' के स्टैंडर्ड को चुनौती देने के लिए उन्हें पहचान मिली। रेचल ने लंदन, जर्मनी और फ्रांस में इंटरनेटशन मॉडलिंग पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट भी किया था और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्टिवली काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications