26 साल की इंडोनेशियाई इंफ्लुएंसर Lula Lahfah की मौत, घर में इस स्थिति में पाई गई बॉडी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक के बाद एक दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में खबर आ रही है कि इंडोनेशियाई सोशल मीडिया स्टार लूला लहफा (Lula Lahfah) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स मानें तो इंफ्लुएंसर 23 जनवरी को साउथ जकार्ता के एसेंस धर्मवांग्स कॉम्प्लेक्स अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। जैसे ही उनके मौत की खबर सामने आई उनके फैन और फॉलोअर्स हक्के हक्के रह गए।

Lula Lahfah

अपार्टमेंट में मिला लूला का शव

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुरक्षाकर्मी ने लगभग 18.44 WIB के आसपास इंफ्लुएंसर की बॉडी देखी। सुरक्षा कर्मी ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल तो पोल्डा मेट्रो जया की पुलिस इंफ्लुएंसर लूला लहफा की बॉडी की जांच कर रही है। लूला लहफा के परिवार और दोस्तों से पूछताछ चल रही है। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे लूला लहफा की मौत हुई। इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए उनकी बॉडी को फातमावती अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थीं लूला

लूला लहफा एक बेहद ही पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थीं। अपने बेहतरीन कंटेंट के साथ ही वह अपनी गायकी के लिए भी जानी जाती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। लगभग 3.3 मिलियन लोग लूला लहफा को फॉलो करते हैं। लूला लहफा की जितनी प्यारी आवाज थी उतनी ही वह खूबसूरत थीं। लूला लहफा ने पहले साउंडक्लाइड पर गाया उनके गानों ने लोगों का ध्यान खींचा इसके बाद उन्होंने अपनी एल्बम रिलीज की। जिसे लोगों का बेशुमार प्यार मिला। 1999 में जन्मी लूला लहफा ने मात्र 26 साल की उम्र में ही काफी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली थी, लेकिन बता दें कि लूला को कुछ हेल्थ प्रॉब्लम भी थी जिसकी वजह से वह कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी थीं।

More from Filmibeat

Read more about: trending entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X