कौन था गुलशन कुमार का हत्यारा अब्दुल रऊफ मर्चेंट? उम्रकैद के दौरान जेल में हुई मौत, महज इतने पैसों के लिए...
Who was Abdul Rauf Merchant: टी-सीरीज कंपना के संस्थापक और शानदार सिंगर गुलशन कुमार को भला कौन नहीं जानता है। निधन से पहले उन्होने अपना एक ऐसा नाम बनाया था जो कि लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। बता दें कि गुलशन कुमार की हत्या हुई थी और उनका हत्यारा भी अब इस दुनिया में नहीं रहा।

जी हां, गुलशन कुमार के हत्यारे का नाम अब्दुल रऊफ मर्चेंट था जो कि उम्र कैद की सजा काट रहा था। हाल ही में जेल के अंदर सजा काटते हुए उसका निधन हो गया। अब्दुल रऊफ मर्चेंट 60 साल का था और आज की नई जनरेशन शायद ही उसका वो कृत्य जानती हो जो कि उसने किया था। गुलशन कुमार ने दुनिया छोड़ी तो संगीत जगत में उदासी छा गई थी।
कौन था अब्दुल रऊफ मर्चेंट?
गुलशन कुमार का हत्यारा अब्दुल रऊफ मर्चेंट कौन था काफी कम लोग जानते हैं। हालांकि उसको लेकर कुछ ऐसा राज सामने आए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। अब्दुल रऊफ मर्चेंट मशहूर डॉन दाउद इब्राहीम का साथी था और उसके काफी अच्छे संबध थे। हत्या के बाद वो भाग गया था लेकिन भारत-बांग्लादेश बीएसएफ के हवाले उसे किया गया था।
भाई और पिता के साथ रहने वाले अब्दुल रऊफ मर्चेंट के पिता की हत्या टैंपो चालकों ने की थी और वो खुद भी एक टैंपो व्यापारी थे। 1993 में मुंबई में कुछ सांप्रदायिक दंगे हुए और इन दंगों में अब्दुल रऊफ मर्चेंट का घर जला दिया गया था। बता दें कि अब्दुल रऊफ मर्चेंट ने अपना जुर्म तब किया था जब उसने चौधरी नामक एक व्यापारी का अपहरण किया था और फिरौती में 2.5 लाख रुपए वसूले थे।
फिलहाल अब्दुल रऊफ मर्चेंट अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उससे काफी नफरत उसी वक्त से करते चले आए हैं। आज अगर गुलशन कुमार जिंदा होते तो टी सीरीज यकीनन अलग ही लेवल पर होता।


Click it and Unblock the Notifications











