''सलमान खान को अपनी सिंगिंग पर थोड़ा और ध्यान देना चाहिए....''
सलमान खान के गाने तो आपने सुने ही होंगे। जाहिर बात है सलमान के गाए गाने भी ब्लॉकबस्टर होते हैं। लेकिन बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मधुश्री ने हाल ही में सलमान खान की सिंगिंग पर कुछ खास कहा है और हमें लगता है सलमान खान को यह बात जरूर सुननी चाहिए।

मधुश्री ने आजतक हजारों लोगों को म्यूजिक सिखाया है। लेकिन उन्होंने सलमान खान को भी गाने से संबंधित कुछ खास टिप्स दी है। मधुश्री ने कहा कि, मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। और उनके गाने सुनने के बाद, मुझे लगता है कि वो और भी बेहतर कर सकते हैं।
OUCH.. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
मधुश्री ने कहा कि सलमान खान की आवाज बेहतरीन है और काफी फ्रेश है। मुझे उनकी सिगिंग से प्यार है। लेकिन ख्वाहिश है कि मैं उनसे कभी मिलूं.. और कुछ सिंगिंग टिप्स दे पाऊं, जिससे वह अपने अंदर के सिंगर को और भी अच्छे से निखार पाएं। हर एक्टर गाना नहीं गा सकता, लेकिन सलमान खान ने काफी अच्छा काम किया है।
हम्मम.. उम्मीद करते हैं कि सलमान खान मधुश्री की यह बात सुनें। आखिरकार सलमान फैंस को और भी अच्छे गाने सुनने का मौका जो मिलेगा। एक्टर सलमान तो हमने देख लिया.. अब बारी है सिंगर सलमान की.....


Click it and Unblock the Notifications
