Opss..किसने दिया शाहरूख को फिल्मों का ज्ञान..शाहरूख ने कहा, IDIOT
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को यदि कोई एक्टिंग या फिल्ममेकिंग के गुर सिखाए, तो एक्टर का गुस्से में आना लाजिमी है। शाहरूख खान ने दशकों से बॉलीवुड पर राज किया है। फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले इस एक्टर को किसी ने फिल्ममेकिंग का ज्ञान दिया, जिसके बाद शाहरूख खान ने ट्विटर के माध्यम से अपना गुस्सा दिखाया।

अपनी आगामी फिल्म 'फैन' और 'सबसे शाणा कौन' की शूटिंग में व्यस्त शाहरूख खान ने ट्विट किया है कि ''भगवान मुझे ऐसे लोगों से बचाए जो हर वक्त यह ज्ञान देते हैं कि फिल्में कैसे बनानी चाहिए। क्योंकि मैंने काफी फिल्में की हैं इडियट्स..'' बहरहाल, शाहरूख के इस ट्विट के बाद तो यह सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर किसने शाहरूख को फिल्मों के बारे में ज्ञान देने की कोशिश की।
शाहरूख खान दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। जिसके दौरान उन्होंने ऊंचाइयों के साथ साथ कई बार असफलताओं का सामना भी किया है। कई फिल्में हिट हुई हैं तो कई फिल्मों को दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया। लेकिन तमाम हिट-फ्लॉप के बावजूद शाहरूख आज भी न्यूकमर्स को बराबर की टक्कर देते हैं।
इतना ही नहीं, शाहरूख खान ने निर्माता के तौर पर भी कई अच्छी फिल्में दर्शकों को दी हैं। लिहाजा, अब इतने के बाद कोई फिल्म मेकिंग की सीख दे तो गुस्सा आना लाजिमी है।
विशेष नोट- शाहरूख खान से जुड़ी और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
