कौन है युवराज सिंह की बहन अमरजोत कौर? इंडियन टीम में हुआ सेलेक्शन, खुशी से फूले नहीं समा रहे योगराज सिंह

Yuvraj Singh Sister Amarjot Kaur- युवराज सिंह को भला कौन नहीं जानता है। क्रिकेट को लेकर विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी के घर से एक और जबरदस्त खिलाड़ी निकला है और उसका सेलेक्शन टीम इंडिया में हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं युवराज की सिंह बहन अमरजोत कौर की जो कि अब देश के लिए चुनी गई है।
इस दौरान एक वीडियो युवराज और अमरजोत के पिता योगराज सिंह का वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटी को लेकर बात करते दिख रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। काफी लोग जानते हैं कि अमरजोत कौर नाम की कोई युवराज सिंह की बहन भी है। हालांकि वो क्रिकेट नहीं खेलती हैं।
क्या बोले योगराज सिंह
बेटी के सेलेक्शन के बात योगराज सिंह बेहद खुश हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कह रहे हैं, ''एमी इंडियन टीम में आई है। उनको मदर ने बहुत मेहनत की है। पहले उसको टेनिस खिलाते थे तो मैने कहा कि गलत देश में गलत खेल खेल रही है। मुझे इस बात की खुशी है क्योंकि वो काफी उदास रहती थी कि वो क्या करेगी।''
''तो मैने कहा था कि कोई ना रास्ता जरूर खुलेगा। इसलिए मदर को लेकर खुशी है और एमी के लिए इसलिए खुशी है क्योंकि उसके भाई विक्टर ने बहुत जोर लगाया है। एक पिता की तरह मेरा ये था कि बच्चे फिट रहे हैं जिम जाएं। तो जब वो अमेरिका से आए थे तो मैने कहा था कि तुम्हे फिटनेस करनी पड़ेगी मेरे साथ रहना है तो।'' योगराज सिंह का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
कौन हैं अमरजोत कौर?
अमरजोत कौर एक पिकलबॉल प्लेयर हैं और काफी जबरदस्त तरीके से अपना खेल खेलती हैं। वो युवराज सिंह की सगी नहीं बल्कि सौतेली बहन है। योगराज सिंह की दूसरी पत्नी की बेटी अमरजोत जिनको एमी बुंदेल के नाम से जाना जाता है। खबर आ रही है कि एमी का सेलेक्शन एशिया पैसिक पैडल कप 2025 के लिए हुआ है। एमी और युवराज सिंह की उम्र में करीब 21 साल का अंतर है और उनका जन्म 24 अगस्त 2002 में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











