विक्रमादित्य कौन है? फ़िल्म 'राधेश्याम' से प्रभास का नया पोस्टर हुआ रिलीज़; जन्मदिन पर आएगा टीजर!
फिल्म 'राधे श्याम' में विक्रमादित्य की भूमिका के साथ सुपरस्टार प्रभास एक दशक के बाद रोमांटिक अंदाज में लौटने के लिए तैयार है। हाल ही में पूजा हेगड़े का विशेष पोस्टर उनके जन्मदिन पर लॉन्च किया गया था और अब प्रभास के जन्मदिन से पहले एक स्पेशल पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर हमारे जहन में एक ही सवाल आ रहा है कि 'वास्तव में विक्रमादित्य कौन है?'
पोस्टर प्रभास की एक क्लोज-अप इमेज है जिससे हमें उनकी एक क्लियर झलक देखने मिल रही है और अभिनेता इस चिंताजनक मुद्रा में भी हमेशा की तरह शानदार नज़र आ रहे हैं। ऐसे में, प्रशंसकों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बहुत सारे पॉजिटिव कमेंट भी किये हैं।

फिल्म के लिए उत्साह अपने चरम पर है। हर पोस्टर के अनावरण के साथ प्रशंसकों ने अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया है। विक्रमादित्य का स्पेशल कैरेक्टर टीज़र 23 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जिस दिन प्रभास का जन्मदिन भी है।
टीज़र में विभिन्न भाषाओं में सब-टाइटल्स के साथ अंग्रेजी में डायलॉग होंगे। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी एक साथ नज़र आएगी।
फिल्म 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राधे श्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications